सूरज मंडल इंटर महाविद्यालय में भव्य सम्मान समारोह का किया गया आयोजन!

गोड्डा:

स्थानीय सूरज मंडल इंटर महाविद्यालय में गुरुवार को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप यादव, विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ उरांव, जिला शिक्षा पदाधिकारी दीपक कुमार के अतिरिक्त सचिव दीप नारायण भगत, जैक प्रतिनिधि संजय प्रियंवत, बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू,कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश यादव आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

अतिथियों ने किया मेधावी छात्रों को प्रेरित:

विधायक प्रदीप यादव ने कार्यक्रम में पहुंचे मेधावी छात्र छात्राओं उसके अभिभावकों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि कि मैं यहां पर आपकी प्रतिभा को सलाम व सम्मान करने के लिए पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह, परिश्रम व लगन करके आपने इस मुकाम को पाया है यह मेहनत बरकरार रहे ताकि आप आगे चलकर अपनी मंजिल को पा सकें। उन्होंने कहा कि लेकिन विद्यार्थियों को देखा है कि जिन्होंने शुरू में अच्छा रिजल्ट किया लेकिन बाद में जाकर व रास्ते भटक जाते हैं। यह ध्यान रहे कि कहीं भटकाव ना हो। यदि कहीं फिसलन हो गया या रिजल्ट खराब खराब हो गया है ऐसी स्थिति में आप निराश ना हो। यदि असफल होते होते हैं तो आप दुगुने उत्साह के साथ पुनः अपनी सफलता के लिए मेहनत करें।ऐसे उदाहरणों की कोई कमी नहीं है। जिन्होंने असफल होने के बाद कड़ी मेहनत और लगन करके अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को चार चांद लगाया है। बशर्ते की यही उत्साह यही उमंग आपके अंदर रहना चाहिए तो गारंटी है कि आप जीवन में कभी असफल नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचाने में शिक्षक और अभिभावकों का योगदान तो है लेकिन इसके साथ-साथ समाज का भी बहुत बड़ा योगदान है। यह स्कूल समाज का है। हम सभी की सफलता के पीछे कहीं ना कहीं समाज का एक बहुत बड़ा हाथ होता है और हम समाज का ऋणी रहते हैं । जो समाज में इतने अच्छे वातावरण देता है हमारा भी फर्ज बनता है कि हम उसे समाज के विषय में सोचें। व्यक्तिगत जीवन आधुनिकता सबसे बड़ा अभिशाप है। बुद्धिजीवी मंच के डॉक्टर अजीत कुमार महात्मा ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि जो छात्र यहां पहुंचे हैं उन्हें तो बढ़ाई है वैसे छात्र जो यहां नहीं पहुंच पाए उन्हें भी बधाई है और उनके लिए सबक है कि वह और भी बेहतर करें और आने वाले समय में इसी तरह सम्मानित हो। ऐसे कार्यक्रम करने का उद्देश्य होता है कि छात्र प्रेरित होकर अपने जीवन में बेहतर प्रदर्शन करके अपने मंजिल को प्राप्त कर सकें।जिला शिक्षा पदाधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि पोड़ैयाहाट शिक्षा का हब है। यहां का शैक्षणिक वातावरण काफी अच्छा है। स्कूल के शिक्षक अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन बेहतर तरीके से कर रहे हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सभी मिलकर बच्चों को भविष्य का संवारने का काम करें। आने वाले आने वाले समय में पोड़ैयाहाट का रिजल्ट जिले में इन्हें बल्कि राज्य में बेहतर हो सके इसके लिए प्रयास करें।उन्होंने सभी छात्रों को इस सफलता पर बधाई दी। वही अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ उरांव ने कहा कि प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होता। आज के बच्चे मेहनत कर रहे हैं और वह समय और परिस्थिति को पहचाने और कड़ी मेहनत करें क्यों आने वाला जो समय है वह प्रतियोगी परीक्षाओं का है। जीवन में सफल होने के लिए मेहनत जरूरी है।

कार्यक्रम का संचालन अजय शर्मा ने किया जबकि मौके पर सचिव दीप नारायण भगत , विकास सिंह, अमरेन्द्र कुमार अमर,फादर राजू, सिस्टर अनीसिया, प्रधानाध्यापक नीतीश कुमार, चन्दन कुमार, प्राचार्य सुबोध कुमार झा,व्याख्याता कौशल किशोर सिंह, राज किशोर ठाकुर, डॉ महेंद्र साह, डॉ निर्मल मंडल, साहेब राम किस्कू,रंभा देवी,मंजू, सपन मंडल, नसीब मुर्मू ,श्यामानंद वत्स एवं विभिन्न स्कूलों से पहुंचे प्रधानाध्यापक अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कार्यक्रम में तकरीबन 100 से ज्यादा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया:

विधायक प्रदीप यादव, अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथूराम जिला शिक्षा पदाधिकारी दीपक कुमार,डॉ अजीत महात्मा, सचिव दीप नारायण भगत, जैक प्रतिनिधि संजय प्रियंवद, बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू आदि ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। इस मेधावी सम्मानसमझ में गोड्डा जिला के टॉप 10 के छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त पोड़ैयाहाट के सभी इक्कीस हाई स्कूल, प्लस टू उच्च विद्यालय, संत फ्रांसिस उच्च विद्यालय, होली फैमिली उच्च विद्यालय , कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय,के अतिरिक्त गोड्डा प्रखंड के सुंडमारा,बुढ़ीकुरा, अमरपुर,निपनियां,धर्मोडीह,मखनी, कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय आदि उच्च विद्यालय एवं प्लस टू उच्च विद्यालय के मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होकर छात्राएं एवं उसके अभिभावक काफी उत्साहित थे। छात्रों ने बताया कि ऐसे सम्मान समारोह से आगे मेहनत करने की प्रेरणा मिले और इस प्रेरणा को लेकर वे लोग आगे और कड़ी मेहनत करेंगे।

रिपोर्ट: वरुण कुमार

Hot this week

सरकंडा चौक में बिजली संकट के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, पुलिस और प्रशासन मौके पर

स्थान: गोड्डा, झारखंड गोड्डा: आज सुबह सरकंडा चौक क्षेत्र के...

भारत-वेनेजुएला संबंधों में नई ऊर्जा: प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति

https://twitter.com/narendramodi/status/2062515352446403031 नई दिल्ली: भारत और वेनेजुएला के बीच रणनीतिक साझेदारी...

त्रिवेणी बियर के तटबंध टूटने से किसानों को भारी क्षति, कैनाल पक्कीकरण का अधूरा कार्य जिम्मेवार

वरूण पोड़ैयाहाट (गोड्डा): त्रिवेणी बियर के पास तटबंध टूटने से...

Topics

सरकंडा चौक में बिजली संकट के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, पुलिस और प्रशासन मौके पर

स्थान: गोड्डा, झारखंड गोड्डा: आज सुबह सरकंडा चौक क्षेत्र के...

भारत-वेनेजुएला संबंधों में नई ऊर्जा: प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति

https://twitter.com/narendramodi/status/2062515352446403031 नई दिल्ली: भारत और वेनेजुएला के बीच रणनीतिक साझेदारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img